यमकेश्वर। विकासखंड अंतर्गत त्याडो में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मैच बसटोला इलेवन ने जीता।यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम संचालक नीरज कुकरेती ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला घाम तापो क्लब और बसटोला इलेवन के बीच खेला गया। मुकाबले में बंसटोला इलेवन ने छह विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला हिमालयन क्लब और धारी सब पर भारी के बीच खेला गया, जिसमें हिमालयन क्लब ने चार विकेट से जीत हासिल की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट, संजीव चौहान, उपेंद्र पयाल, रजनी देवी, अनिल नेगी, प्रीतम पयाल, पूरन कैंतुरा, हरेंद्र सिंह, मदन सिंह, सुखपाल सिंह आदि शामिल रहे। संवाद