राम जन्म के साथ बड़ासीग्रांट में रामलीला का शुभारंभ: समिति
थानो क्षेत्र के बड़ासीग्रांट पंचायत में श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का शुभारंभ किया गया। पहले दिन रावण का तपस्या कर भगवान शिव से वरदान पाना, कैलाश पर्वत उठाना, राजा दशरथ की ओर से पुत्रेष्ठि यज्ञ करना और उसके बाद राम जन्म होने का मंचन किया गया। पहले दिन की रामलीला का शुभारंभ ग्राम प्रधान राहुल मनवाल, पूर्व प्रधान नितिन रावत ने किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश चुनारा ने कहा कि दशकों से बड़ासीग्रांट में रामलीला होती है। बड़ासी के रामलीला से जुड़े कलाकारों को दूर-दूर से मंचन के लिए बुलाया जाता है। इस अवसर पर मंत्री गिरीश भारती, कोषाध्यक्ष नरेश चुनारा, उपाध्यक्ष रवि भारती, रेनू चुनारा, सर्वेश कुमार, धीरेंद्र आर्य, सोहन लाल, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
राम जन्म के साथ बड़ासीग्रांट में रामलीला का शुभारंभ: समिति