फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एयरपोर्ट प्रभावितों की मांगों का अभी तक नहीं हुआ समाधान

Fri, 25 Sep 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने अठूरवाला पहुंचकर एयरपोर्ट प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। एयरपोर्ट प्रभावितों ने उन्हें बताया कि उनकी प्रमुख मांगों पर शासन-प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई हैं। अठूरवाला में आयोजित बैठक में एयरपोर्ट प्रभावित और अठूरवाला संघर्ष समिति अध्यक्ष मंजीत सजवाण ने कहा कि अठूरवाला के लोगों को तीसरी बार विस्थापित किया जा रहा है लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। करीब 52 दिनों तक चले धरने-प्रदर्शन के दौरान शासन-प्रशासन के लोगों ने मौके पर आकर उनकी मांगें मानने का आश्वासन दिया था। इसके बाद प्रभावितों ने दो जनवरी को धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था लेकिन महीनों बीतने के बावजूद अभी तक उनकी किसी भी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विपुल सजवाण ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में करीब सौ से अधिक परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है। इसलिए प्रभावितों को उचित मुआवजा दिए जाने के साथ ही उनकी मागों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रभावित दोबारा धरना- प्रदर्शन करेंगे। मीडिया सलाहकार धीरेंद्र पंवार ने कहा कि वो जल्द ही प्रभावितों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ नागरिक उड्डयन सचिव से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। बैठक में महावीर पंवार, सुषमा पंवार, पंकज कोठियाल, रेखा देवी, मधु नेगी, माया रावत, देवेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें