फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: युवाओं की साइकिल रैली पहुंची एम्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की पहल पर आयोजित की गई रैली
विज्ञापन

I

Iएम्स निदेशक सहित चिकित्सक और छात्रों ने किया स्वागतI



नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की पहल पर आयोजित साइकिल रैली के एम्स पहुंचने पर स्वागत किया गया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एम्स पहुंची। रैली में देशभर के करीब 130 मेडिकल संस्थानों के युवा चिकित्सक, छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया जा रहा है।



नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की 43वीं वार्षिक राष्ट्रीय एकेडमिक कांफ्रेंस के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बीते बृहस्पतिवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया था। शुक्रवार को रैली एम्स पहुंची।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक प्राे. मीनू सिंह व अन्य अधिकारियों सहित चिकित्सकों ने रैली का स्वागत किया। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि जब देश का युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश समृद्ध हो सकेगा। युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना होगा। खासतौर से देश के युवा चिकित्सकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बीमारियों से बचने के लिए साइकिलिंग को बेहतर माध्यम बताया। रैली का स्वागत करने वालों में उपनिदेशक प्रशासन ले. कर्नल अमित परासर, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, आयोजन सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनीष पांडेय, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, डॉ. पूजा भदौरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन






Iइन स्थानों से गुजरी रैलीI



साइकल रैली नटराज चौक से गौरादेवी चौक, पुराना रेलवे स्टेशन, परशुराम चौक, चुंगी कोयल घाटी होते हुए एम्स पहुंची। रैली नटराज चौक पर करीब डेढ़ बजे पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें