फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नमोकॉन का दो दिवसीय अधिवेशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
I- एम्स में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री भी होंगे शामिलI
विज्ञापन

I- विभिन्न प्रांतों से करीब 1800 चिकित्सक और विद्यार्थी होंगे शामिलI
नेशनल मेडिकोज संगठन के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सभा की ओर से 24 और 25 फरवरी को एम्स में नमोकॉन 2024 का 43वां वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से करीब 1800 चिकित्सक और विद्यार्थी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
शुक्रवार को नेशनल मेडिकोज संगठन के महासचिव डाॅ. अश्वनी टंडन ने परमार्थ निकेतन आश्रम में पत्रकारों से कहा कि एम्स में दो दिवसीय सम्मेलन में देश के करीब 150 ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक भाग लेंगे। सम्मेलन में अखिल भारतीय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिनका वर्तमान और भविष्य में लाभ भारत के नागरिकों और रोगियों को मिलेगा।
विज्ञापन


कहा, अधिवेशन में अध्यक्ष डाॅ. वाईके गुप्ता, डाॅ. अशोक आरोग्य भारती का इंटीग्रेटिव मेडिसिन पर सत्र रहेगा। प्रो. बलराम भार्गव और डॉ. सुजीत धर कोविड टीकाकरण पर चर्चा करेंगे। डाॅ. कृष्ण गोपाल, डॉ. अभाजी थट्टे उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान छात्र सत्र, प्रश्नोतरी, वाद-विवाद का भी आयोजन किया जाएगा।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि एम्स में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला से देश को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को लाभ होगा। इस मौके पर प्रो. सीबी त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु ऐरन, डाॅ. योगेश्वरी, डाॅ. पुनीत अग्रवाल, डाॅ. ओमप्रकाश महाजन, डाॅ. अशोक खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

Iअधिवेशन में इस प्रस्तावों पर किया जाएगा विचारI

डाॅ. अश्वनी टंडन ने बताया कि एनएमओ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुछ संकल्प लेने का प्रस्ताव है, जिनमें नशा मुक्त भारत, डॉक्टर्स बिल 2023 पर हिंसा की रोकथाम, भारत में स्वास्थ्य सेवा में डिजिटल स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, महारानी लक्ष्मीबाई योजना के माध्यम से जागरुकता एवं टीकाकरण परियोजना के माध्यम से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम और नियंत्रण पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें