फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश के बाद गिरा पारा, पछवादून और जौनसार में बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
I- बीते शुक्रवार से रुक-रुक कर जारी है बारिश, ठंड बढ़ने से घर से निकलने में कतरा रहे लोग
विज्ञापन

I

I- 03 डिग्री सेल्सियस पहुंचा चकराता का न्यूनतम तापमानI

पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में शुक्रवार रात से रुकरुक हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। चकराता में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, पछवादून में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं, मैदान क्षेत्रों में घरों में दिनभर हीटर और ब्लोअर चलते रहे। लोग शीतलहर से बचने के लिए जैकेट और पर्याप्त गर्म कपड़ों से पैक नजर आए।



पछवादून क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। रात को बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। शनिवार को भी सुबह से ही आसमान बादलों से घिर गया। सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी का दौर दोपहर तक जारी रहा। स्कूल जाने वाले छात्र और बोर्ड परीक्षार्थी पूरी तरह गर्म कपड़ों से पैक होकर घर से निकले। शाम को करीब आघे घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बाजारों में गिने चुने लोग ही खरीदारी के लिए निकले। सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन




उधर, चकराता में शनिवार को सुबह रुकरुक कर बारिश होती रही। इसके चलते छावनी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भीड़ काफी कम थी। स्थानीय व्यापारी दुकानों के बाहर अलाव तापते हुए नजर आए। अगर तापमान एक डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता है तो बर्फबारी की संभावना भी बन सकती है। चकराता में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


साहिया और कालसी क्षेत्र में भी बारिश के साथ शीतलहर ने दिनभर लोगों को कंपाया। कालसी तहसील में विभिन्न कार्यों के आने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम रही। जबकि साहिया बाजार मंडी और बाजार में कम संख्या में लोग पहुंचे। साहिया बाजार में भी दिनभर व्यापारी अलाव तापते रहे। शाम करीब 6.00 बजे बिजली चमकने के साथ बारिश फिर से शुरू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें