पुलिस ने रानीपोखरी, दोनाली के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने पंवार रेस्टोरेंट रानीपोखरी के पास जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां धन सिंह (65) पुत्र स्व. भोपाल सिंह निवासी दोनाली रानीपोखरी मृत पाए गए। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।