फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से भाजपाई बनाने का आरोप

Wed, 05 Oct 2016 01:30 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
आरोप लगाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला और डोईवाला ब्लॉक प्रमुख बीना देवी ने भाजपा पर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए बजट दिलाने के नाम पर छलकपट से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमख बीना ने कहा कि भाजपाई उनके पार्टी में शामिल होने का भ्रामक प्रचार कर रही है। जो गलत है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए खरोला और ब्लॉक प्रमख बीना ने विधायक प्रेम चंद अग्रवाल पर बीते एक अक्तूबर को उन्हें तथा वीरपुरखुर्द प्रधान बबीता देवी के पति रविंद्र कुमार और उनके समर्थकों के साथ धोखे से भाजपा में शामिल करने का आरोप लगाया। बताया कि विधायक अग्रवाल ने हमें विकास कार्यों के लिए बजट दिलाने के नाम पर देहरादून ले जाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलाया। भाजपाइयों ने फूल माला पहनाते हुए स्वागत करने की बात कही। बाद में गलत प्रचारित कर दिया कि ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल हो गई हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विधायक ने उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से बजट दिलाने की बात कहते हुए अपने साथ ले गए। लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विकास के नाम पर बजट तो दूर विकास कार्यों की बात तक नहीं की गई। कहाकि मैंने भाजपा की कोई भी सदस्यता ग्रहण नहीं की है। खरोला ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आता देख वे पार्टी पदाधिकारियों के सामने अपना कद ऊंचा दिखाने के लिए छलकपट की राजनीति कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु जोशी, गौहरीमाफी प्रधान सरिता रतूड़ी, रविंद्र कुमार, शोभा रावत, राखी गिरी, लक्ष्मी रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, गोकुल रमोला, सरोजनी देवी, हुकम पंवार भी शामिल थे।
विज्ञापन


मैंने डोईवाला ब्लॉक प्रमुख बीना देवी या अन्य किसी को फोन नहीं किया। न ही किसी को भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के लिए कहा। ब्लॉक प्रमुख खुद मेरे घर भाजपा सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा लेकर पहुंचीं। उन्होंने प्रदेश पार्टी कार्यालय जाकर भाजपा प्रदेश्य अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा में बिना रशीद काटे या मिस कॉल करके भी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष सदस्यता ली जा सकती है। - प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें