फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: टीएचडीसी की निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Fri, 09 Oct 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। टीएचडीसी लिमिटेड के सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास में सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र खुराना ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, शिक्षिका सीमा कटारिया तथा टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक अनिल मुंडु, सतर्कता प्रबंधक ललित भट्ट, अशोक शर्मा और रवीन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें