डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में गढ़भोज दिवस के तहत व्याख्यान, निबंध और पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को तैयार किया गया। गढ़ भोज दिवस 2026 के तहत महाविद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक व्यंजन जिनमें उड़द दाल के पकौड़े, गुलगुले, अरसे, झंगोरे की खीर, फाणा, मुंडऐ की रोटी, अरबी पत्यूड़ और आलू की थिचवानी प्रमुख रहे। गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ पुष्पा कुमारी और डॉ संगीता सिदोला ने छात्राओं को उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन और फसलों की महत्वता पर व्याख्यान दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ देवेश प्रसाद भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक भोज्य पदार्थ वर्तमान समय में अत्यंत उपयोगी और पौष्टिक हैं। छात्राओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय खाद्य विरासत के संरक्षण और विकास के लिए प्रेरित किया गया। पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम, अंकिता चौधरी द्वितीय और परमजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निंबध में रीना प्रथम, ज्योति द्वितीय और हिमांशी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में प्रो नवीन कुमार नैथानी, डॉ पंकज पांडे, डॉ कंचन सिंह, डाॅ अंजलि वर्मा, डॉ पल्लवी मिश्रा, डॉ वंदना गौड, डॉ पुष्पा नेगी आदि मौजूद रहे।