थानोस 11 ने जीता क्रिकेट टूनामेंट का फाइनल मुकाबला: स्रोत- जागरूक पाठक
थानो में आयोजित शहीद नरपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में थानोस 11 ने बालावाला टर्फ 10 को हराकर खिताबी जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बालावाला ने 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में थानोस 11 की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 13.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। थानोस 11 की टीम से राहुल रावत ने शानदार 62 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच राहुल रावत और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मनोज सोलंकी को दिया गया।
सीआईपीएस फाउंडेशन के मैनेजर बृजेश शुक्ला विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। टूर्नामेंट में लक्की ड्रॉ से इनाम घोषित किए गए। जिसमें अमन मनवाल ने मोबाइल फोन, चमन कृषली ने वाशिंग मशीन जीती। वहीं देवपाल सिंधवाल को नगद 1100 रुपए दिए गए। इस अवसर पर पर दीवान सिंह रावत, किशोर सोलंकी, विक्रम सिंह, प्रमोद कोठारी, पवन सिंह मनवाल, अमित कुकरेती, बचन सिंह, देवपाल आदि मौजूद रहे।