फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण का टेंडर दोबारा हो, निगम के आय व्यय की हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर पार्षदों ने शिवकुमार गौतम और पार्षद विकास तेवतिया के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री
विज्ञापन

प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कूड़ा निस्तारण के दोबारा टेंडर करने और निगम के आय व्यय के जांच की मांग की गई।
पार्षदों ज्ञापन में शहरी विकास मंत्री को बताया कि गोविंद नगर स्थित खाली प्लाट में काफी समय से कूड़ा डाला जाता रहा है। पूर्व में नगर निगम की ओर से यहां पर कूड़ा निस्तारण का टेंडर भी कराया गया था। कूड़ा निस्तारण में होने वाले समस्त व्यय को भी नगर निगम ऋषिकेश की ओर से वहन किए जाने का पत्र शासन को दिया गया था। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कूड़े की सफाई के लिए उक्त स्थान पर प्लांट भी लगाया गया। पार्षदों ने बताया कि उक्त ठेकेदार की ओर से बहुत ही धीमी गति से कूड़ा निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। पार्षदों ने उक्त प्रकरण की जांच करवा कर दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरु कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण में कुछ कांग्रेसी पार्षद सरकार को बदनाम कर रहे हैं। पार्षदों ने बताया कि पूर्व में नगर निगम की ओर से उक्त कार्यों का खर्चा स्वयं किया जा रहा था, जो कि नगर निगम की बोर्ड बैठक 30 जुलाई 2020 के एजेंडा बिंदु 25 के अनुसार वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त निधि से कूड़ा निस्तारण कराए जाने का प्रस्ताव भी पास है। पार्षदों आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से धन को अन्य मदों पर खर्च कर दिया गया, जो कि बोर्ड बैठक में पास प्रस्ताव का उल्लंघन है। पार्षदों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है। साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए शासन से बजट दिलाने की मांग की है।ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद तनु तेवतिया, जयेश राणा, सुंदरी कंडवाल, वीरेंद्र रमोला, लक्ष्मी रावत, रीना शर्मा, सोनू प्रभाकर, विजेंद्र मोंगा, राजू दिवाकर, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें