फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प. ललित मोहन शर्मा परिसर की भूमि पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
I-परिसर प्रशासन ने की है तहसील व पुलिस से शिकायत, नहीं हो रही कोई कार्रवाई
विज्ञापन

I

I-छात्र भी पूर्व में कई बार कर चुके हैं तहसील प्रशासन से शिकायतI

श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर की संपत्तियों पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तहसील प्रशासन गंभीर नहीं है। परिसर के महिला छात्रावास पर कब्जे की शिकायत तहसील प्रशासन और पुलिस से भी की गई। वहीं अब छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम योगेश सिंह का कहना है कि कॉलेज प्रशासन से शिकायत मिली है। लेकिन कुछ दिनों से इन्वेस्टर्स समिट में व्यस्त थे। उक्त भूमि का सीमांकन होना है। जिसे एक दो दिन के भीतर करा लिया जाएगा।

पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश, श्रीदेव सुुमन विवि का सबसे बड़ा परिसर है। यहां करीब 3500 सेे अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिसमें 60 फीसदी से अधिक संख्या छात्राओं की है। लेकिन परिसर में छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। यहां छात्राओं के लिए महिला छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जबकि परिसर प्रशासन की ओर से कोयल घाटी में करीब 50 लाख की लागत से महिला छात्रावास का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन




जो वर्ष 2020-21 में विवि प्रशासन को भी हस्तांतरित किया जा चुका है। लेकिन जिस भूमि पर यह छात्रावास बनाया गया उस भूमि को अपना बता कर किसी ने छात्रावास पर ताला लगा दिया है। जिससे परिसर यहां महिला छात्रावास का संचालन नहीं कर पा रहा है।

परिसर प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में भी तहरीर दी गई है। तहसील प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं रेलवे रोड पर भी विवि की भूमि पर कब्जा किया गया है। जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



I
I

Iकोयल घाटी में महिला छात्रावास का निर्माण काफी पहले हो चुका था। भवन वर्ष 2020-21 में विवि प्रशासन को भी हस्तांतरित हो चुका था। लेकिन यहां किसी ने ताला लगा दिया है। जिसकी शिकायत पुलिस व तहसील प्रशासन से की गई है। -प्रो. एमएस रावत, निदेशक, ऋषिकेश परिसर।
विज्ञापन

I

I
I

Iहमने अपने स्तर से कई बार तहसील प्रशासन से कोयल घाटी की भूमि पर कब्जे की शिकायत की। लेकिन तहलील प्रशासन ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। -अमन पांडे, पूर्व छात्र संघ सचिव, ऋषिकेश परिसर।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें