फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अरविंद यादव अध्यक्ष, महामंत्री बने चंद्रकांत भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I-उत्तराखंड परिवहन विभाग प्राविधिक सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन
I

I-एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम-प्राविधिक सेवा के कार्मिकों को एआरटीओ के पद पर करें पदोन्नतI

उत्तराखंड परिवहन विभाग प्राविधिक सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऋषिकेश में संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अरविंद यादव, महामंत्री पद पर चंद्रकांत भट्ट को चुना गया।



उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स के अध्यक्ष एसएस चौहान की अध्यक्षता में आलोक कुमार ने संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। चुनाव, निर्वाचन अधिकारी मोहित कोठारी एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में प्रदीप सिंह रौथाण उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, प्रवीन कुमार, देवेंद्र सिंह नेगी, बागेश्वर को निर्विरोध चयनित किया गया।
विज्ञापन


विशेष अतिथि के रूप मुकेश रतूड़ी, महामंत्री उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, बृजमोहन रावत जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, दीपक पांडेय, शाखा अध्यक्ष, ऋषिकेश, उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने संगठन की आवश्यकता और सामूहिक रूप से प्रयास करने पर जोर दिया।
विज्ञापन




अधिवेशन में राज्य के समस्त परिवहन कार्यालयों में तैनात संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) की ओर से प्रतिभाग किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद यादव ने संघ प्राविधिक सेवा के कार्मिकों को राजपत्रित घोषित करने एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदोन्नति करने और निर्धारित कोटे की विसंगति को दूर करने की मांग की। इस अवसर पर विनोद चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें