राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए टिहरी जनपद के चयनित खिलाड़ी। स्रोत आयोजक।
पूर्णानंद खेल मैदान मुनि की रेती में खेल महाकुंभ की राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए जिला टिहरी की टीम का चयन हुआ है। खेल विभाग टिहरी के कराटे कोच विश्वनाथ राजपूत ने बताया की अंडर 11 बालक वर्ग के फाइट इवेंट में आरव, 11 वर्ष बालिका में वेदिका, 12 वर्ष बालक में वंश, 12 वर्ष बालिका में विभूति, 13 वर्ष बालक विभिन्न भार वर्गों में सार्थक, अंडर-19 बालक में ओशो, लकमी, शान, बालिका में सिमरन, आरवी, कीर्तिका, नैन्सी, अंडर-19 वर्ग बालिका में वंशिका, स्नेहा, सृष्टि, सिमरन का चयन हुआ है।