साइकिल दौड़ के विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत टिहरी सूचना विभाग।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल की ओर से ओपन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली पूर्णानंद स्टेडियम से भद्रकाली और भद्रकाली से वापस पूर्णानंद स्टेडियम पहुंची। नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर आशीष पंत, प्रशिक्षक सुरेंद्र चौधरी, वहिद अहमद, अर्जुन प्रसाद, शहजाद, वैभव आदि शामिल रहे।