डोईवाला। तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव 2020 का आयोजन सात फरवरी से किया जाएगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समापन दिवस नौ फरवरी को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल होंगे।
सेवा टीएचडीसी के सहयोग से सात से नौ फरवरी तक टिहरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। टिहरी महोत्सव की आयोजक अठूरवाला की पूर्व प्रधान मंजू चमोली ने बताया कि सात फरवरी को टिहरी महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार करेंगे। पहले दिन नृत्य और गायन स्पर्धा के कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन आठ फरवरी को नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल मुख्य अतिथि होंगी। दूसरे दिन महिला भजन कीतन मंडली संध्या और उत्तराखंड महिला परिधान फैशन शो होगा। नौ फरवरी रविवार को नृत्य गायन और योग स्पर्धा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन समिति में सुमेर नेगी संयोजक, शूरवीर रावत, बेताल सिंह नेगी, वीरेंद्र नेगी, बृजमोहन, सुरेश डोभाल, सरोप सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश असवाल, कमलेश डोभाल अैर शूरवीर नेगी आदि को जिम्मेदारियां दी गई हैं।