फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी व हिमालयन क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
पूर्णानंद खेल मैदान में ध्यानचंद की जयंती के मौके पर हॉकी प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी और अतिथ? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से मंगलवार से ओपन पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू की गई। पूर्णानंद खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन टिहरी और हिमालयन क्लब ने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

मंगलवार को मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने खेल दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित रहकर ही खिलाड़ी अपनी प्रतिभा में सुधार ला सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पहला मैच नरेंद्रनगर-टिहरी और दूसरा मैच हिमालयन क्लब मुनिकीरेती-ढालवाला के बीच खेला गया। इसमें टिहरी ने 2-0 और हिमालयन क्लब मुनिकीरेती ने 4-1 से जीत दर्ज की। बताया कि शेष मैच बुधवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर विकास, हेमंत, जयंती, सुनील, दीपक रावत, विभव शर्मा, रवि शर्मा, आशीष राणा, विश्वनाथ राजपूत, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें