फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मासिक धर्म के दौरान सफाई का रखें ध्यान

Wed, 30 Apr 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने वसुंधरा संस्था व नर्मदा संघ के सहयोग से श्री भरत मंदिर इंटर काॅलेज में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता व परामर्श शिविर का आयोजन किया। छात्राओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। एम्स गायनी विभाग की डाॅ. राजलक्ष्मी ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान लंबे समय तक पैड का इस्तेमाल करने से इंफेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उन्हें 4-6 घंटे में बदल लेना चाहिए। सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाथ धोने और प्राइवेट पार्ट को साफ रखने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है।एनाटोमी विभाग की प्रो. रश्मि मल्होत्रा और बायोकेमिस्ट्री विभाग की डाॅ. किरन ने छात्राओं को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। कहा कि संतुलित आहार स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जंक व फास्ट फूड से होने वाले नुकसानों के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं ने मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों पर चिकित्सकों से सवाल किए और अन्य समस्याओं पर भी परामर्श लिया। वसुंधरा संस्था व नर्मदा संघ की ओर से सैनिटरी पैड वितरित किए। वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी, अक्षत गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें