फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर पाइप बिछा रही फर्म के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
वीरभद्र मार्ग पर सीवर लाईन बिछाने वाली ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता करते स्थानीय लो? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
वीरभद्र मार्ग के आसपास क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित करने पर जलकल इंजीनियर ने क्षेत्र में सीवर पाइप बिछा रही फर्म के खिलाफ तहरीर दी है। जलकल इंजीनियर ने फर्म पर लापरवाही, पेयजल व्यवस्था बाधित करने और बिना एनओसी कार्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के इंजीनियर सूरज पिंडेल ने बताया कि निजी फर्म के खिलाफ पुलिस को डाक सेवा के माध्यम से तहरीर भेजी है। इसमें 200 मीटर पेयजल लाइन प्रभावित करने पर पुलिस से कार्रवाई की सिफारिश की गई है। मामला वीरभद्र मार्ग के आसपास क्षेत्रों से जुड़ा है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर विभागीय अफसरों को बुलाया और जमकर खरीखोटी सुनाई। सूरज पिंडेल ने बताया है कि वर्तमान में नमामि गंगे विभाग की ओर से वीरभद्र मार्ग पर कोयल घाटी से लक्कड़ घाट तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। यहां पर जल संस्थान की 200 एमएम आरसीसी पाइप लाइन बिछी हुई है। इसके बावजूद नमामि गंगे के परियोजना प्रबंधक ने बिना विभागीय एनओसी लिए यहां पेयजल लाइन तोड़ दी। साथ ही उसे गलत तरीके से अन्यत्र शिफ्ट कर यहां आसपास क्षेत्रों में दो सौ मीटर तक पूर्ण रूप से पेयजल आपूर्ति बाधित कर दी। इस संदर्भ में पुलिस से कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
----
गुस्साए लोगों ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी
वीरभद्र मार्ग के आसपास क्षेत्रों में बीते तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को मौके पर संबंधित अफसरों को बुलाया और जमकर खरीखोटी सुनाई। लोगों के तेवर देख ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदेश वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे और लोगों को शीघ्र ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। दरअसल तीन दिन पहले गंगा विहार के समीप वीरभद्र मार्ग पर सीवर पाइप बिछाने के दौरान यहां मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। आनन फानन मेें नमामि गंगे विभाग ने यहां गलत तरीके से पेयजल लाइन जोड़कर समीप ही स्टैंड पोस्ट भी लगा दिया। बुधवार को वीरभद्र मार्ग के आसपास क्षेत्रों गंगा विहार, आवास विकास, स्टर्डिया आदि जगहों में जलापूर्ति सेवा बाधित रहने पर इसकी सूचना लोगों ने जलकल इंजीनियर को दी। जलकल इंजीनियर सूरज पिंडेल ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि पेयजल लाइन गलत तरीके से जोड़ दी गई है। साथ ही अवैध रूप से स्टैंड पोस्ट भी बना दिया गया है। मौके पर पहुंचे ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को स्थनीय लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन

----
दो फुट के अंतराल मेें नमामि गंगे की ओर से पेयजल लाइन जोड़ दी गई है। इससे पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। इस लापरवाही के कारण बीते तीन दिनों से गंगा विहार और वीरभद्र गली नंबर नौ तक पानी की समस्या बनी हुई है। - अनिल कक्कड़, स्थानीय निवासी
----
तीन दिन बाद नमामि गंगे विभाग के कर्मी पानी की पाइप जोड़ पाए। हालत ये है कि लाइन गलत जोड़ दी गई। अफसरों को लोगों के सुविधा की चिंता ही नहीं है। पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने से परेशानी हो रही है। - गुरमीत मिनोचा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें