जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम को संबोधित करती
जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल गीत एवं दीप प्रज्वलन प्रज्वलन के साथ हुई। आशा बिष्ट ने कहा कि नारी सृजन की प्रतीक है, परिवार की मजबूत नींव उसके हाथों से ही तैयार होती है। डॉ. कामिनी लखेड़ा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और उनकी नियमित देखभाल करनी होगी। निमिषा गुप्ता ने मातृशक्ति और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रभावी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बलिदानी कैप्टन अमित की मां को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीता कोटियाल, आशा बिष्ट, संजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।