फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: घर के गेट से कूद रहा था संदिग्ध, सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगरपालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत वार्ड नंबर छह चौदहबीघा में एक संदिग्ध व्यक्ति का एक आवासीय घर में घुस गया। यह घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वार्ड नंबर छह सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला ने बताया कि चौदहबीघा में कुसुम भारती स्कूल से पहले वाली गली में देवेंद्र सिंह कंडारी के घर पर शनिवार देर रात 12:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति घर के गेट से नीचे कूद रहा था। ऐसे में अचानक घर में रह रहे सदस्यों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि बीते दिनों भी एक व्यक्ति चौदहबीघा बंदा के समीप खड़ी एक कार का शीशा तोड़ अंदर रखा बैग को ले उड़ा। थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें