फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र में धूप और बारिश नहीं होगी समस्या

विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में टीन शैड का कार्य शुरू। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय अस्पताल में अब लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को तेज धूप और बारिश से परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्र के बाहर टीनशेड लगाने का काम शुरू कर दिया है। अगले दो तीन दिनों में टीन शेड लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय अस्पताल में तेज धूप और बारिश के समय लोगों को छाता लेकर खड़े रहते थे। हालांकि केंद्र में टैंट की व्यवस्था की गई थी। लेकिन आंधी और बारिश के कारण यह टैंट फट गया। लोग एक बार फिर से तेज धूप और बारिश में खड़े होने को मजबूर हो गए। बीते 16 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और 17 जुलाई को अपर निदेशक भारती राणा ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस समस्या का स्थायी सामाधान करने के निर्देश दिए। अब स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण केंद्र के बाहर टीनशेड लगवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें