फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुखोई विमान ने की देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 11 Nov 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
दून एयरपोर्ट पर खड़ा सुखाई विमान: संवाद - फोटो : कोच के साथ ​खिलाड़ी आराध्या जैन और लैबा खान। स्त्रोत: स्टेडियम।
विज्ञापन
सोमवार को भारतीय वायुसेना के एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को तकनीकी खराबी के कारण देहरादून हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस फाइटर जेट की ओर से सुबह बरेली से उड़ान भरी गई थी। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से यह कदम उठाया।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस विमान को टर्मिनल से कुछ दूर वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। कुछ देर बाद बरेली से इंजीनियरों की टीम देहरादून एयरपोर्ट पहुंची, जिसके बाद विमान की तकनीकी खामी दूर करने के लिए कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2018 में सुखाेई विमानों ने दून एयरपोर्ट पर कुछ दिनों तक अभ्यास करते हुए अपनी उड़ान भरी थी। लेकिन यह पहला मौका है जब किसी तकनीकी खामी के कारण सुखाेई विमान ने देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फाइटर जेट एयरपोर्ट पर उतरा है। इंजीनियरों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें