फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश से खेतों में भरा पानी, गन्ने की बुवाई रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने गन्ना किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में जलभराव होने से किसानों ने गन्ने की बुआई रोक दी है। अब मौसम साफ होने और खेत की फिर जुताई के बाद गन्ने की बुवाई हो सकेगी।
विज्ञापन


डोईवाला क्षेत्र में गन्ने की काफी पैदावार होती है। समीप में शुगर मिल होने और नकदी फसल होने से किसान गन्ने की बुवाई को प्राथमिकता देते हैं। फरवरी मार्च तक बुवाई पूरी कर ली जाती है। इस बार शुगर मिल की ओर से वर्तमान गन्ना पेराई सत्र को जल्द समाप्त किया जा रहा है। मिल बंदी के दो नोटिस जारी हो चुके हैं। जिसकी वजह से किसान इन दिनों तेजी से गन्ने की बुवाई कर रहे हैं। लेकिन दो दिन की बारिश से गन्ना बुवाई रोकनी पड़ी है। खेतों में जलभराव होने से गन्ने का पोर सड़ जाएगा।





Iभारी बारिश के बाद किसानों ने गन्ना बुवाई बंद कर दी है। क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में मिल प्रशासन से वार्ता की गई है। - मनोज नौटियाल अध्यक्ष गन्ना समिति डोईवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें