फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 20 वाहनों से उठाया जाएगा डोर टु डोर कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iशहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
I

Iकूड़ा वाहनों को ऊपर से ढककर नगर से संचालित करने के निर्देशI



शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र में डोर-टु-डोर कूड़ा उठाने वाले 20 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री अग्रवाल ने कूड़ा वाहनों को ऊपर से ढककर नगर से संचालित करने के निर्देश दिए। निगम के अधिकारियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।



रविवार को नगर निगम परिसर से शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। कहा कि लोगों ने कूड़ेदान में कूड़ा डालने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल किया है। कहा कि राज्य की धामी सरकार प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रम चला रही है। जिससे प्रदेश की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार देखने को मिल रहा है। स्वच्छता को बनाए रखने में सरकार के साथ आम जनमानस को भी जुड़ना होगा। तभी गंदगी को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 20 नए कूड़ा वाहनों मिलने से घरों से प्रतिदिन कूड़ा उठेगा। उन्होंने निगम अधिकारियों को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। तीन पालियों में कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। यह कूड़ा वाहन ओएनजीसी के सीएसआर फंड से मिले हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, एसएनए रमेश रावत, एसएनए चंद्रकांत भट्ट, कविता शाह, सुमित पंवार, माधवी गुप्ता, दिनेश सती, शिव कुमार गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें