फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुधेश चौहान को मिलेगा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुधेश चौहान का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए हुआ है। पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के मत्स्य और पशुपालन डेयरी मंत्रालय की ओर से 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पटना में सम्मान प्रदान किया जाएगा। सुधेश का चयन पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता और पशुपालकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए किया गया है। अपने कार्यक्षेत्र में पशुपालकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से जोड़ने और पशुधन की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश कार्यकारिणी ने सुधेश को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें