फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश में हुआ पित्त की थैली का जटिल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक ऐसे व्यक्ति की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक किया है। जिसके शरीर की बनावट सामान्य से एकदम विपरीत थी। शरीर बनावट को देखकर कोई अस्पताल सर्जरी को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

एम्स प्रो. रविकांत ने बताया कि चमोली निवासी गंगा दत्त (44) काफी समय से पित्त की थैली (गाल ब्लेडर) की पथरी से पीड़ित थे। उन्होंने करीब सालभर पहले इसकी जांच कराई, जिसमें पित्त की थैली में पथरी की जानकारी मिली। करीब 10 से 20 हजार लोगों में से एक व्यक्ति की शरीर की बनावट में इस तरह का अंतर मिलता है। जिसमें व्यक्ति के अंग उल्टी दिशा में होता है। चिकित्सकों के अनुसार इस केस में भी यही था। पेशेंट का पित्त की थैली और कलेजा बाईं ओर था, जबकि वह सामान्यत: दायीं ओर होता है। ऑपरेशन को अंजाम देने वाले शल्य चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पेशेंट की पित्त की थैली में पथरी और इंफेक्शन की समस्या थी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की पित्त की थैली में अत्यधिक सूजन और मवाद भरी हुई थी, जिससे आसपास के अंग आंतें, चर्बी आदि पित्त की थैली पर चिपके हुए मिले। इससे यह सर्जरी और अधिक जटिल हो गई। मगर जटिलता के बावजूद इस सर्जरी को लैप्रोस्कोपी के द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। चिकित्सक के अनुसार मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सर्जरी को अंजाम देने वाली टीम में डॉ. आषीकेश कुंडल, डॉ. श्रुति श्रीधरन, डॉ. मनोज जोशवा, डॉ. सिंधुजा, डॉ. श्रीकांत, डॉ. दिवाकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें