फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता सत्र में किया जागरूक

Sat, 22 Aug 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। यंग इंडियंस देहरादून चैप्टर ने शनिवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता पर विशेष सत्र आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को बचत के महत्व, निवेश माध्यमों और डिजिटल भुगतान की सावधानियां बताई गईं। सभासद गौरव मल्होत्रा ने युवाओं को वित्तीय व डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के प्रयासों पर जोर दिया। यंग इंडियंस के सिद्धार्थ वासन और दृष्टि जैन ने डिजिटल साक्षरता पर विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को फर्जी वेबसाइट की पहचान, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके सिखाए। डिजिटल निजता, साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर भी मार्गदर्शन दिया। संस्था ने विद्यार्थियों को ओटीपी की गोपनीयता बनाए रखने के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल सहित कई लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें