फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने वाले जवान हुए सम्मानित

Sat, 22 Aug 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। ऋषिकेश क्षेत्र में बीते 17 अगस्त को उफनती बीन नदी में जान जोखिम में ड़ालकर दो लोगों की जान बचाने वाले एसडीआरएफ जवानों को सेनानायक की ओर से एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सम्मानित किया गया। बीते 17 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे बीन नदी में एक वाहन फंस गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब रात साढ़े नौ बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इसमें रेस्क्यू टीम लाइफ जैकेट, रस्सियों, लाइट और अन्य उपकरणों के साथ उफनती नदी में उतरी। करीब पांच बजे तक चले रेस्क्यू के बाद वाहन में फंसे हुए दोनों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि यह रेस्क्यू काफी बड़ा और जोखिम भरा थ लेकिन जवानों ने पूरी दक्षता के साथ इस अभियान को पूरा किया जिस कारण अभियान में शामिल कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने निरीक्षक कविंद्र सजवाण, एपीसी महावीर सिंह, एचसी दरमान सिंह, अर्जुन सिंह, ओमप्रकाश, किशोर कुमार, विकास गुसाईं, कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल मातबर सिंह, कांस्टेबल रमेश भट्ट, अमित कुमार, राहुल कुमार आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल, आनन्द सिंह रावत, निरीक्षक कविन्द्र सजवाण, सूबेदार सैन्य सहायक जयपाल राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें