सेलाकुई। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र सेलाकुई ने बंजारा गली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। केंद्र संचालिका सोनिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने आह्वान किया, एक प्रतिज्ञा लें, एक स्वस्थ जीवन के लिए, एक स्वस्थ परिवार के लिए और एक उज्ज्वल भविष्य के लिए। कार्यक्रम में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताए गए। विद्यार्थियों को नशे से बचने के व्यावहारिक उपाय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया गया। अंत में, छात्र-छात्राओं को नशामुक्त रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। संवाद