फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रैली से दिया तंबाकू निषेध का संदेश

विज्ञापन
भरत मंदिर में तंबाकू जागरुकता रैली निकालते एनसीसी के कैडेट। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्रों की ओर से शनिवार को तंबाकू निषेध रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने लोगों को तंबाकू के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। यमुना प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली शांति नगर, गंगानगर, हनुमंत पुरम, गणेश विहार, ज्योति विशेष स्कूल, हरिद्वार रोड से होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान एनसीएसी और स्काउट गाईड के छात्र छात्राओं ने लोगों को तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि छात्र छात्राओं को तंबाकू गुटखा और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखना चाहिए। इसके लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की जिम्मेदारियां तय करनी होंगी। छात्रों के सभी अभिभावक को यह देखना होगा कि उसके बच्चे की संगत कैसी है उसका व्यवहार तेजी से बदल तो नहीं रहा है। एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह ने कहा कि किशोरावस्था में बच्चे बीड़ी, तंबाकू, सिगरेट के प्रति जल्दी से आकर्षित सो जाते हैं बच्चों का यही समय सबसे ज्यादा बिगड़ने का होता है। इस मौके पर विद्यालय में एंटी ड्रग्स समिति का गठन भी किया गया। इसमें जितेंद्र बिष्ट, शिव प्रसाद बहुगुणा, रंजन अंथवाल, रंजना, सुनीता को शामिल किया गया। इस अवसर पर शालिनी कपूर, शुखदेव कंडवाल, संजीव चौधरी, संजीव कुमार, प्रवीण रावत, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें