ऋषिकेश। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए छात्रों ने अपने माता-पिता की पूजा अर्चना की।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने अपने माता-पिता का जल से चरण वंदन किया, इसके बाद तिलक लगाया। इसीक्रम में छात्रों ने अपने माता-पिता का माल्यार्पण किया उसके बाद माता-पिता की आरती की गई, छात्रों ने उन्हें साष्टांग प्रणाम करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता का छात्र के जीवन में सर्वोत्कृष्ट स्थान है। विद्यालय का इस प्रकार के कार्यक्रम को करने का उद्देश्य यह है कि छात्र का माता-पिता के प्रति हमेशा सम्मान बना रहे। विद्यालय के प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने कहा कि विद्यालय में संस्कारों को महत्व दिया जाता है, मातृ पितृ पूजन दिवस वैलेंटाइन डे के विपरीत है। हमारे जीवन में माता-पिता का सर्वोच्च स्थान है। संस्कार पूर्ण शिक्षा विद्यालय की प्राथमिकता में रहे ऐसा करने से बच्चे संस्कारवान बन जाते हैं।
इस मौके पर आचार्य वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश सकलानी, सतीश प्रसाद रतूड़ी, अनीता भट्ट, देवराज बिष्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकरभट्ट, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह, आशीष चौहान, देवीशंकर नैथानी, सच्चिदानंद व्यास, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद, विपिन डोभाल, मनीष अग्रवाल, कीर्तिदत्त नौटियाल, विक्रमा देवी, रमेश गुनसोला आदि मौजूद थे।