फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं एम्स के ब्रांड एंबेसडर : रविकांत

विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश में फ्रेशर पार्टी के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
एम्स के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2018 बैच के विद्यार्थियों ने प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें गौरीशा गुप्ता को मिस फ्रेशर और श्रीकांत रावत को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. रविकांत ने छात्र-छात्राओं को एम्स का ब्रांड एंबेसडर बताया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के साथ ही गीत संगीत, गायन व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में प्रो. लतिका मोहन, डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. रश्मि मल्होत्रा व डॉ. मृणाल बरूवा शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. ब्रह्मप्रकाश, डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, प्रो. बीके बस्तिया, प्रो. प्रशांत एम पाटिल, प्रो. सत्यवती राना, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. रश्मि मल्होत्रा, डॉ. पुनीत धमीजा, डॉ. मोनिका पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें