फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: समर कैंप में छात्र-छात्राओं को कराया जा रहा विभिन्न भाषाओं का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश/रायवाला। नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विद्यालयों में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में छात्र-छात्राओं को गढ़वाली, कुमाउनी, पंजाबी समेत विभिन्न भाषाओं की जानकारी दी जा रही है।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजीवग्राम ढालवाला में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढालवाला की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमपी नौटियाल ने कैंप का उद्घाटन किया। कैंप में बलजीत कौर, सिमरन कौर, नोडल अधिकारी भगत राम बिजल्वाण, पुष्कर सिंह असवाल, अशोक कुमार देशवाल, ओमप्रकाश रणाकोटी, रेखा सेमेल्टी, रेखा ध्यानी, मुन्नी देवी, बीएस राणा आदि शामिल रहे। रायवाला के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भी सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का उद्घाटन हुआ। कैंप में छात्र-छात्राओं को गुजराती भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता इंद्रजीत सिंह मौजूद रहीं। वहीं, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में प्रधानाचार्य राजीव लोचन शर्मा, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी, कुमाउनी भाषा सीख रहे बच्चे
यमकेश्वर। विकासखंड के तीन विद्यालयों में एक सप्ताह का बोली भाषा सिखाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जीआईसी दिउली, लक्ष्मणझूला और गंगा भोगपुर में छात्रों को समर कैंप में उत्तराखंड राज्य की बोलियां और अन्य प्रदेशों की भाषा सिखाई जा रही है। राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में पंजाबी भाषा सिखाई जा रही है। जीआईसी लक्ष्मणझूला में कुमाउनी बोली सिखाई जा रही है। जीआईसी गंगा भोगपुर में जौनसारी बोली सिखाई जा रही है। इस अवसर पर अंजू रतूड़ी, गिरीश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें