I
I
I
Iछात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापनI
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति प्रो. एनके जोशी को ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने 10 दिन के अंदर छात्रों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
बुधवार को विवि परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति प्रो. एनके जोशी से मुलाकात की। उन्होंने विवि की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि परीक्षाफल में हो रही त्रुटियों को दूर किया जाए। विवि परिसर में मिनी काउंटर की व्यवस्था किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का विवि परिसर ऋषिकेश से समाधान हो सके। वन टाइम सेटलमेंट का परीक्षाफल विवि की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध की जाए। विवि परिसर के भवनों का रंग-रोगन किया जाए।
छात्र नेताओं ने बीसीए और सभी छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर लैब खोलने, क्रीड़ा मैदान को जल्द तैयार करने, स्मार्ट क्लासेज के लिए वाईफाई की व्यवस्था करने, बीएससी संकाय में शौचालयों की नियमित सफाई के लिए सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करने, कैंटीन की व्यवस्था करने और छात्रावास को जल्द सुचारू करने की मांग की। कुलपति ने संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को 10 दिन के अंदर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।