बीज बदलाव कार्यक्रम के तहत शीघ्र पकने वाली प्रजातियों का गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाया गया है। शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना उत्पादन में वृद्धि के लिए किसानों को खेतों की गहरी जुताई और ट्रंच विधि से बुवाई के लिए ट्रंच ओपनर निशुल्क दिए जा रहे हैं। गन्ने में लगने वाली कीटों की रोकथाम के लिए कीटनाशकों का स्प्रे कराने के लिए दो पावर स्प्रेयर निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे है। मृदा प्रयोगशाला भी पोषक तत्वों के बारे में किसानों का जानकारियां दे रही हैं।
Iपहाड़ी टोपी पहनाकर अतिथियों का स्वागतI
शुगर मिल के नए गन्ने पेराई सत्र के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत मिल प्रशासन ने पारंपरिक पहाड़ी शैली की टोपी पहनाकर किया। मिल के अधिकारी और कर्मचारी भी टोपी पहने नजर आए।
Iकिसानों ने की जल्द नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांगI
किसानों ने सरकार से जल्द नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है। गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि सरकार को 450 से 500 प्रति क्विंटल देना चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर विचार कर नया गन्ना मूल्य जल्द घोषित करना चाहिए। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह, जाहिद अंजुम, उमेद बोरा समेत कई किसानों ने जल्द नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है।