फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राजनीति के बजाय छात्र हितों के लिए काम करें छात्रसंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं ने दी अपनी प्रतिक्रियाI
विज्ञापन


सात नवंबर को महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और सदस्य के पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के चुनाव निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है।



छात्र मतदाताओं को लुभाने के लिए एनएसयूआई, एबीवीपी और अन्य संगठनों से महासंघ का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेकिन छात्र मतदाताओं ने बताया कि छात्र संघ चुनाव में वह उसी प्रत्याशी को अपना वोट देंगे जो राजनीति के बजाय छात्रों के हितों के लिए खड़ा रहेगा। छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी कैसा हो इस बारे कुछ छात्र मतदाताओं ने अपनी प्रतिक्रिया इस तरह व्यक्त की है।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iजो प्रत्याशी छात्र हितों के लिए काम करेगा उसे ही वह अपना वोट देंगे। घोषणाओं के बजाय धरातल पर काम करने वाला प्रत्याशी का छात्र संघ में होना जरुरी है।
I

Iविपिन तिवारी एमए तृतीय सेमेस्टर।
I

I
I

Iमहाविद्यालय में कई छात्र संघ चुनाव हुए हैं, लेकिन विकास के नाम पर सब शून्य है। चुनाव जीतते ही प्रत्याशी केवल राजनीति संगठV में सक्रियता निभाते हैं। रितिका प्रजापति, बीकॉम
विज्ञापन

I

Iमहाविद्यालय में शिक्षा समेत विभिन्न स्तरों पर सुधार जरूरी है, जो इसमें योग्य प्रत्याशी होगा उसका वोट उसी को जाएगा। -तान्या पाल, बीकॉम, तृतीय सेमेस्टर
I

Iछात्र मतदाता को छात्र संघ पदाधिकारियों से बहुत उम्मीदें रहती हैं, चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी छात्रहितों की सुध लेने को तैयार नहीं होते। सलीम, एमए योगा, प्रथम सेमेस्टरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें