फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्कूटी और बाइक की टक्कर में छात्रा घायल

Sat, 27 Dec 2025 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऋषिकेश। पिता के साथ श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन परिसर जा रही बीकॉम की छात्रा अंशिका मिश्रा को स्कूटी सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हो गया है जबकि सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन




घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। अंशिका अपने पिता के साथ बाइक से घाट रोड चौक होते हुए विश्वविद्यालय जा रही थी। जैसे ही वे विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट के पास पहुंचे, तभी भरत विहार की ओर से आ रहे एक युवक की स्कूटी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्री दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और छात्रों ने घायलों को तत्काल एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा के सिर में गहरी चोट और एक पैर की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्रा और उसके पिता को घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें