ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के सभागार में शुरू हुई छठी इसकोई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य मंत्री गिरीश डोभाल और पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया। पहले दिन जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में बढ़त बनाई। आयोजन समिति के विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। चैंपियनशिप में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मदन मोहन शर्मा, नवल कपूर, दीप शर्मा, अजय, सिद्धार्थ, बलराम, अमित लस्करी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। संवाद