फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी समारोह में बिजली, पानी और सुरक्षा के रहें पुख्ता इंतजाम - मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय के शताब्दी समारोह को लेकर मेयर अनीता ममगाईं ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेयर ने विभागों को कार्यक्रम के दौरान बिजली, पानी की आूपर्ति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं वाहनों की पार्किंग के लिए लोनिवि अतिथि गृह के परिसर का उपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर ने अपने कार्यालय में पुलिस, जल संस्थान, लोनिवि, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के साथ बैठक की। मेयर ने कहा कि नगर निकाय का दो दिवसीय शताब्दी समारोह नौ नंवबर से शुरू होगा। कहा कि कार्यक्रम के दौरान तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे। इसके लिए तमाम विभागों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी रवि सैनी को समारोह के दौरान आयोजित होने वाली बच्चों की मैराथन के रूट मैप की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था और मैराथन दोनों बाधित न हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, पंजाबी और भोजपुरी नाइट कार्यक्रम के दौरान भी आयोगजन स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। मेयर अनीता ममगाईं ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी प्रकार के फाल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाए।
विज्ञापन

मेयर ने लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों के गड्ढ़े भरने, जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, स्वास्थ्य विभाग से मैराथन दौड़ के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त राहुल गोयल, एसएनए रमेश रावत, प्रभारी अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, एआरटीओ (प्रवर्तन) मोहित कोठारी, लोनिवि के एई राजेश चौहान, जल संस्थान एसडीओ अनिल नेगी, एनएच जेई छत्रपाल सिंह, सिंचाई विभाग जेई दीपक गुरुरानी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें