फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन तहसील चौक के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
तहसील में धरना प्रर्दशन करते करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से बाइपास मार्ग पर तहसील चौक के निर्माण के विरोध में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाग सिंह बिष्ट के पुत्र बुद्धि सिंह बिष्ट ने निर्माणाधीन चौक के विरोध में तहसील प्रांगण में धरना शुरू कर दिया है। बुद्धि सिंह ने मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुद्धि सिंह बिष्ट की ओर से एसडीएम वरुण कुमार चौधरी (आइएएस) को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश हैं कि चौराहों पर किसी प्रकार की प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर मनमर्जी से किया गया है, उसकी वसूली नगर निगम से की जाए। सर्वोच्च न्यायालय के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। तहसील रोड स्व. बाग सिंह बिष्ट के नाम पर पंजीकृत है। तहसील रोड पर यदि किसी चौक का निर्माण करना है तो उसका नाम स्व.बाग सिंह बिष्ट चौक रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें