ऋषिकेश/यमकेश्वर। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत चीला-बैराज मोटरमार्ग पर पार्क प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे लगी रेहड़ी और ठेलियों को हटाया। पार्क टीम ने संचालकों को भविष्य में सड़क किनारे रेहड़ी और ठेली संचालित न करने के निर्देश दिए। नियमों को उलंघन करने वालों के खिलाफ पार्क अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। डिप्टी रेंजर रमेश कोठियाल के नेतृत्व में टीम ने चीला-बैराज मोटर मार्ग पर सड़क किनारे लगी रेहड़ी और ठेलियों को हटाया। टीम को देखते हुए कुछ लोगों ने खुद ही रेहड़ी-ठेलियों को हटा दिया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि रेंज अधिकारी के नेतृत्व में गंगा भोगपुर के भगत चौक, वंदे मातरम तिराहा पर लगाई गई अस्थाई ठेलियों को पूर्ण रूप से हटा दिया गया है। टीम में वन रक्षक दीपक कुमार, वन रक्षक नीलम, गौरव गिरी, सुरजीत सिंह आदि शामिल रहे। संवाद