ऋषिकेश। कैंप कार्यालय में बनखंडी रामलीला कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज को मर्यादा, आदर्श और संस्कारों का संदेश देती है। उन्होंने कमेटी की ओर से रामलीला के सफल आयोजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का कार्य होता है, जो समाज के नैतिक उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर पार्षद सिमरन उप्पल, अशोक थापा, योगेश कालरा, रणवीर सिंह, हरिराम अरोड़ा, जितेंद्र पाल पाठी, प्रतीक पाल, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।