साहब, बोर्ड भंग है पैसा कैसे जारी होगा
केदारनाथ मार्ग पर स्ट्रीट लगाने के लिए गढ़वाल कमिश्नर ने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को बजट जारी करने के लिए कहा तो सीईओ ने कहा कि वर्तमान में बीकेटीसी का बोर्ड भंग है। ऐसे में बजट जारी नहीं हो पाएगा। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि डीएम रुद्रप्रयाग को चार्ज दें। डीएम रुद्रप्रयाग समिति के चेयरमैन होंगे। उसके बाद बजट जारी हो जाएगा।
हेमकुंड में हेली सेवा देने को तैयार नहीं कंपनी
डीएम चमोली ने बताया कि गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक हेली सेवा का संचालन करने के लिए कोई ऑपरेटर तैयार नहीं है। यूकाडा की ओर से बताया गया कि गोविंदघाट हेली सेवा की शुरुआत करने के लिए सबसे बड़ी समस्या किराये को लेकर आ रही है। कम रेट पर कोई एविएशन कंपनी सेवा देने को तैयार नहीं हैं।
यह अधिकारी रहे मौजूद
डीएम टिहरी मयूर दीक्षित, डीएम पौड़ी आशीष चौहान, डीएम चमोली संदीप कुमार, डीएम हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह, डीएम देहरादून सविन बंसल, डीएम उत्तरकाशी मेहरबान बिष्ट, एसडीएम स्मृता परमार, सुरेश चौहान, वीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल, आरटीओ सुनील शर्मा, एआरटीओ रावत सिंह कटारिया, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।