फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश : आईडीपीएल के बाद अब श्यामपुर में गुलदार की धमक, लोगों में दहशत

Tue, 20 Oct 2020 02:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर में घूमता दिखाई दिया गुलदार। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन

पिछले दिनों आईडीपीएल क्षेत्र में गुलदार की धमक के बाद अब श्यामपुर न्याय पंचायत के गांवों में वन क्षेत्र से सटे इलाकों में गुलदार दिखाई दे रहा है। रविवार देर शाम स्थानीय ग्रामीणों को खादर क्षेत्र गुलदार दिखाई दिया। जिसे उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


आजकल धान की फसल कटने के बाद खेतों में पराली के ढेर पड़े हुए हैं। जिसके कारण पशुधन रात तक खेतों में ही विचरण करते रहते हैं। ऐसे में गुलदार गायों और गोवंश का पीछा करते हुए खेतों की ओर बढ़ने लगा है।

उधर, वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महेंद्र रावत का कहना है कि हाथियों की आमद को रोकने को हाथी खाई खुदाई करवाई के साथ साथ सोलर फेंसिंग कराई गई है, जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। साथ ही खादर क्षेत्र में जिन स्थानों पर अभी तक ऊर्जा बाड़ नहीं हुई है, शीघ्र ही प्रभागीय वनाधिकारी के आदेशों पर उन स्थानों पर भी सौर ऊर्जा बाड़ लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें