फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विवि के ऋषिकेश परिसर में स्थापित हुआ उद्यमिता विकास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iएसडीएस विवि स्वरोजगार के लिए छात्र-छात्राओं में करेगा कौशल विकास
I

I
I

Iछात्रों में स्वरोजगार कौशल विकास के लिए होंगी कार्यशालाएंI

श्रीदेव सुमन विवि के प. ललित मोहन शर्मा परिसर में छात्र स्वरोजगार के गुर भी सीखेंगे। इसके लिए यहां देवभूमि उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किया गया है। केंद्र में छात्र-छात्राओं के लिए स्वरोजगार के क्षेत्र में कौशल विकास के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाना है। जिसके लिए श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने राज्य सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत विवि के ऋषिकेश परिसर में देवभूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किया है। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि यह केंद्र राज्य के युवा उद्यमियों को उनके विचारों को आगे बढ़ाने और उन्हें व्यापारिक क्षेत्र में स्थापित करने के लिए मंच प्रदान करेगा। उद्यमिता केंद्र छात्र-छात्राओं में स्वरोजगार के क्षेत्र में कौशल विकास के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करेगा। जिसमें स्वरोजगार के क्षेत्र की हस्तियां दात्र-छात्राओं को उद्यमिता के गुर बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र के संचालन के लिए विवि ने ऋषिकेश परिसर में तैनात प्रो. अनीता तोमर को नोडल अधिकारी बनाया है। इसके लिए प्रो. तोमर ने पांच दिसंबर से 10 दिसंबर तक ईडीआईआई अहमदाबाद में आयोजित फैकल्टी मेंटरशिप कार्यक्रम में प्रशिक्षण भी लिया है। प्रो. तोमर ने बताया कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बढ़ाने के लिए नवीन दृष्टिकोण और कौशल विषय पर चर्चा की गई। प्रो. तोमर ने कहा कि उद्यमिता केंद्र छात्रों को विभिन्न रोजगार के अवसर में निर्माण करने के लिए आवश्यक ज्ञान, सीख और प्रशिक्षण प्रदान करेगा। केंद्र का मुख्य उ्ददेश्य राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें