फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्श गंगा टीम ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
10 गंगा घाट में सफाई करती स्पर्श गंगा की टीम - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
स्पर्श गंगा टीम ऋषिकेश ने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट से चंद्रभागा नदी तक साफ सफाई की। इस अवसरपर स्वयंसेवियों ने गंगा नदी के आस पास से कूड़ा करकट एकत्रित कर मौके पर ही इसका निस्तारण किया। टीम सदस्यों ने गंगा तटों पर मौजूद तीर्थ यात्रियों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से गंगा में साबुन से नहाने और नहीं कपड़े धोना का आग्रह किया। टीम संयोजक जोनी लांबा ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर शिवानी बिष्ट, प्रदीप कान्याल, सन्नी जैन, श्रुति बिष्ट,सोनाली बिंजोला, पूनम, सोनी, वर्षा, ज्योति, प्रीति, चंपा, कंचन शर्मा, गंगा राय, छाया, आकाश, शिवानी, अक्षरा, मयंक, प्रिंस गुप्ता, अनून, बरखा, पूनम रावत, रूबी, अमीशा, पूजा शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मुनिकीरेती टीम ने भी चलया स्वच्छता अभियान
रविवार को टीम संयोजक रामी सेमवाल के नेतृत्व में टीम की सभी महिलाएं कुंभमेला पार्किंग स्थल में एकत्रित हुई। इस दौरान टीम से जुड़ी महिलाओं ने स्वामी नारायण आश्रम घाट से खारास्रोत नदी तक गंगा के तट पर साफ सफाई की। इसके अलावा उन्होंने आस्थापथ, कुंभ मेला पार्किंग के साथ आस पास के स्थानों पर फैली पॉलिथीन व कूड़ा करकट एकत्रित कर मौके पर ही उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर सरोजनी चौहान, कविता उनियाल, अशर्फी डोभाल, वृंदा कलूड़ा, दशमी पंवार, आशा राणा, गुड्डी पंवार, बीरा रावत, वसंती नेगी, जशोदा नेगी, नीमा पंवार, नीमा नेगी, प्यारी सेमवाल, विमला असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें