फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जला जंगल

Wed, 18 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
Fire - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में चिंगारी से जंगल में आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर पहुंचे पार्क कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जंगल के भीतर भड़की आग के लिए ऊर्जा निगम और पार्क प्रशासन एक दूसरे पर दोषा मढ़ते अपनी जिम्मेदारी से बचते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार के दोपहर बाद राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज की मोतीचूर बीट से गुजर रही 400 केवी की हाईटेंशन लाईन में अचानक दो विस्फोट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनाई देने के तुरंत बाद जंगल से धुएं का गुबार उठने लगा। जिसके तत्काल बाद समीप स्थित मोतीचूर रेँज कार्यलय से रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में पार्क कर्मियों की टीम पहुंची और जंगल में अचानक भड़की आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए।

सूचना पर ऊर्जा निगम के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । पार्क कर्मियों ने दो घंटे तक आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। ऊर्जा निगम पिटकुल ऋषिकेश के ईई विकल्प गौतम ने बताया कि आग लगने के कारण कुछ देर विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसे बाद में बहाल कर दिया गया है। आग लगने का कारण हाईटेंशन लाईन नही है। जंगल में आग किसी अन्य कारणों से लगी है। आग कैसे लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें