फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना रायवाला में खुला महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन
थाना रायवाला को निरीक्षण करते एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह ने थाना रायवाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में महिला हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी देहात ने थाना हाजा के मालखाना, यहां के अंदर की व्यवस्था, रखरखाव, असलाहों का निरीक्षण, मेस की साफ-सफाई, मेस में बनने वाले भोजन की जानकारी, बैरिक, कार्यालय/कंप्यूटर कक्ष, रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने सलामी गार्ड को अच्छे टर्नआउट एवं अच्छी सलामी ड्रील के लिए दो हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। साथ ही मेस की साफ-सफाई व स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए मेस के अनुचर को भी नगद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें